पैरों की सूजन कम करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:01

Nerve Swelling in Leg: पैरों की नसें क्यों फूलती हैं? जानें 7 कारण

Nerve Swelling in Leg Causes in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए नसों का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है। नसें रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो ऑक्सीजन रिच ब्लड को हृदय में वापस लाती हैं। जब भी नसों में कोई दिक्कत आती हैं, तो संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। अकसर लोगों को नसों से जुड़ी तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें नसों का फूलना सबसे आम माना जाता है। अधिकतर लोगों के हाथों और पैरों की नसें फूली (Nerve Inflammation in Leg) हुई दिखाई दे सकती हैं। लेकिन हाथों की तुलना में पैरों की नसों का फूलना अधिक आम होता है। जब किसी व्यक्ति की पैरों के नसें फूली हुई दिखाई देती हैं, तो लोग चिंचित और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अकसर वे सोचने लगते हैं कि आखिर पैरों की नसें क्यों फूलती हैं? पैरों की नसों में सूजन क्यों आती है? पैरों की नसें बाहर क्यों निकल रही हैं? या फिर पैरों की नसें क्यों दिखती हैं (Visible Veins on Legs)?
पैरों की नसें क्यों फूलती हैं?-
1. वैरिकाज वेन्स

वैरिकाज वेन्स की समस्या पैरों की नसों के फूलने का एक मुख्य कारण होता है। यह समस्या तब होती है, जब पैरों में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है और रक्त जम जाता है। यहीं वजह है कि नसें फूली और उभरी हुई दिखाई देती हैं। दरअसल, जब नसों की दीवारें कमजोर होती हैं, तो वॉल्व ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में रक्त नसों में वापस चला जाता है और हृदय तक नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से पैरों या टखनों पर नीले नसें साफ दिखाई देती हैं।
2. जीर्ण शिरापरक अपर्याप्तता-

जीर्ण शिरापरक अपर्याप्तता भी पैरों में नसों के फूलने की एक वजह हो सकती है। यह समस्या तब होती है, जब नसों में वाल्व उचित रक्त प्रवाह नहीं कर पाते हैं और पैरों में खून जमा हो जाता है। ऐसे में नसें नीली और फूली हुई नजर आने लगती हैं।
3. थ्रोम्बोफ्लिबिटिस

थ्रोम्बोफ्लिबिटिस की वजह से भी पैरों की नसें फूल सकती हैं। यह समस्या तब होती है, जब त्वचा के पास की नस में सूजन आ जाती है। यह समस्या रक्त के थक्के, आघात, कैंसर या फिर लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से हो सकती है।
4. एक्सरसाइज

कई बार आप एक्सरसाइज के बाद पैरों की नसों को साफ देखा जा सकता है। दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान बीपी बढ़ जाता है। इसकी वजह से नसें फूलने लगती हैं और स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं। लेकिन एक्सरसाइज के कुछ देर बाद पैरों की नसें सामान्य होने लगती हैं।
5. सन लाइट

सन लाइट भी पैरों की नसों के फूलने का एक सामान्य कारण हो सकता है। अत्यधिक धूप के संपर्क में आने से त्वचा से कोलेजन टूट सकता है, जिससे आपकी नसें फूली हुई दिखाई दे सकती हैं।
6. लंबे समय तक बैठे या खड़े रहना

जब आप लंबे समय तक बैठते हैं या खड़े होते हैं, तो पैरों में रक्त जमा हो जाता है। इसकी वजह से पैर की नसों में रक्त बढ़ जाता है और नसें नीली और फूली हुई दिखाई देने लगती हैं।
7. हार्मोनल बदलाव

कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से भी पैरों की नसें फूली हुई दिखाई दे सकती हैं। गर्भवस्था, गर्भनिरोधक गोलियों, मेनोपॉज जैसी स्थितियों में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में इस दौरान आपको पैरों की नसें फूली हुई दिख सकती हैं। गर्भावस्था में जांघों, नितंबों और पैरों की नसों में दबाव बढ़ता है। इससे नसें सूज सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info